बार चुनाव की सरगर्मी तेज, ड्रीम पैलेस में जुटे अधिवक्ता

अध्यक्ष पद को लेकर हुई चर्चा- स्नेहभोज में बार की मजबूती और अधिवक्ता हितों पर मंथन, संजय कुमार त्रिपाठी के समर्थन की अपील

अंबेडकर नगर। अम्बेडकरनगर बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव को लेकर चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में सोमवार को शहजादपुर स्थित ड्रीम पैलेस में अधिवक्ताओं का स्नेहभोज आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ अधिवक्ता सैयद मोहम्मद मंज़र की ओर से किया गया।

कार्यक्रम में जनपद न्यायालय समेत विभिन्न तहसीलों से बड़ी संख्या में अधिवक्ता पहुंचे। इस दौरान बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया गया और संगठन की मजबूती व अधिवक्ताओं के हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को समर्थन की अपील

स्नेहभोज में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संजय कुमार त्रिपाठी के समर्थन को लेकर अधिवक्ताओं से संवाद किया गया। उपस्थित अधिवक्ताओं ने चुनाव से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे और बार एसोसिएशन की भूमिका को लेकर चर्चा की।

बार की एकजुटता पर दिया जोर

कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने बार की एकता बनाए रखने और अधिवक्ताओं के हितों को प्राथमिकता देने की बात कही। वक्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए आपसी सहयोग को जरूरी बताया।

शॉल भेंट कर अधिवक्ताओं का किया सम्मान

कार्यक्रम के अंत में आयोजक सैयद मोहम्मद मंज़र ने शामिल अधिवक्ताओं को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। स्नेहभोज के दौरान चुनावी मुद्दों पर चर्चा के साथ अधिवक्ताओं के बीच संवाद भी हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button