रुपया डॉलर के मुकाबले 3 साल के उच्च स्तर पर

मुंबई। मंगलवार (3 फरवरी) को भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन साल की सबसे बड़ी बढ़त के साथ 90.20 के स्तर पर खुला। यह तेजी भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में हुई ट्रेड डील के ऐलान के कारण आई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत पर लगाए गए टैरिफ को 50% से घटाकर 18% कर दिया है। इसके चलते भारतीय निर्यातकों और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए नए अवसर खुल गए हैं।

रुपए में कारोबार का हाल

  • मंगलवार को ओपनिंग: 90.20/US$
  • RBI क्लोज: 90.45/US$
  • पिछला क्लोज: 91.49/US$
  • रुपए ने ओपनिंग में 129 पैसे की मजबूती दिखाई

तेजी के पीछे कारण

  • अमेरिका-भारत ‘गिव एंड टेक’ समझौता
  • भारत ने अगले कुछ वर्षों में अमेरिका से 500 अरब डॉलर की एनर्जी, टेक्नोलॉजी और कृषि उत्पाद खरीदने की प्रतिबद्धता जताई
  • भारत अब रूस से तेल की खरीद बंद करेगा, और अमेरिका व वेनेजुएला से तेल खरीदेगा

विशेषज्ञों के अनुसार यह तेजी विदेशी निवेशकों के भरोसे और व्यापारिक अनिश्चितताओं को कम करने के प्रयास का परिणाम है। पिछले साल अगस्त में अमेरिकी टैरिफ के बाद रुपया कमजोर हुआ था, लेकिन अब यह तीन साल के उच्च स्तर पर पहुंच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button