‘घूसखोर पंडत’ के नाम पर बवाल, यूपी में विरोध तेज, ब्राह्मण समाज का प्रदर्शन

कानपुर उत्तर प्रदेश में अभिनेता मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के नाम को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। फिल्म के शीर्षक को लेकर ब्राह्मण समाज में नाराजगी है और कई जिलों में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

आगरा में ब्राह्मण समाज के लोगों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया और शंखनाद करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ब्राह्मण समाज का बार-बार अपमान किया जा रहा है और उनकी सामाजिक व धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही है।

“ब्राह्मणों का अपमान बर्दाश्त नहीं”

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि फिल्मों और अन्य माध्यमों के जरिए लगातार ब्राह्मण समाज को गलत तरीके से दिखाया जा रहा है, जिसे अब सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि फिल्म के नाम में तुरंत बदलाव किया जाए और समाज की गरिमा का सम्मान किया जाए।

अपर्णा यादव ने जताई आपत्ति

भाजपा नेता अपर्णा यादव ने भी इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस तरह की असंवेदनशील बातें कहना या लिखना, खासकर ऐसे समाज के बारे में जिसने पूरी दुनिया में सनातन संस्कृति को जीवित रखा है, बिल्कुल ठीक नहीं है। उन्होंने समाज की भावनाओं का सम्मान करने की अपील की।

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने की प्रतिबंध की मांग

बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने भी फिल्म को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए कहा कि यह सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने वाला प्रयास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button