सेशेल्स के राष्ट्रपति का आगरा दौरा रद्द

आगरा। द रिपब्लिकन ऑफ सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी का प्रस्तावित आगरा दौरा रद्द हो गया है। इसके चलते अब वे ताजमहल का दीदार नहीं करेंगे। राष्ट्रपति की यात्रा निरस्त होने के बाद मंगलवार को ताजमहल पूरे दिन पर्यटकों के लिए खुला रहेगा।

सेशेल्स के राष्ट्रपति के आगरा आगमन को लेकर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने मंगलवार सुबह ताजमहल को पर्यटकों के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया था। इसी के तहत मंगलवार की एडवांस ऑनलाइन टिकट बुकिंग भी रोक दी गई थी। हालांकि, अब राष्ट्रपति की यात्रा रद्द होने की पुष्टि के बाद यह आदेश वापस ले लिया गया है।

प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि मंगलवार को सामान्य दिनों की तरह ताजमहल पर्यटकों के लिए खुला रहेगा और टिकट व्यवस्था भी बहाल कर दी गई है। इससे देश-विदेश से आए सैकड़ों पर्यटकों को राहत मिली है।

उधर, जानकारी के मुताबिक थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नावरी नरिरत्ना मंगलवार शाम विशेष विमान से आगरा पहुंचेंगी। वे बुधवार सुबह ताजमहल का भ्रमण करेंगी। उनके दौरे को लेकर सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां जारी हैं।

Related Posts

प्रदर्शन के बाद सुजानपुर में खत्म हुआ बिजली संकट, 50 घरों में लौटी रोशनी

फतेहपुर: बहुआ ब्लॉक के सुजानपुर गांव में कई दिनों से जारी बिजली संकट आखिरकार खत्म हो गया। ग्राम प्रधान हेमलता पटेल और Gulabi Gang Loktantrik की सक्रियता के बाद ग्रामीणों…

Continue reading
मैनपुरी में ‘ऑपरेशन दहन’: 55 लाख के मादक पदार्थ नष्ट

मैनपुरी: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में जब्त मादक पदार्थों को नष्ट कर दिया। नष्ट किए गए…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *