लखनऊ में विज्ञापन एजेंसियों पर नगर निगम की सख्ती

लखनऊ। नगर निगम लखनऊ ने बकायेदार विज्ञापन एजेंसियों के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है। शहर की 158 विज्ञापन एजेंसियों और प्रतिष्ठानों पर 4 करोड़ रुपये से अधिक का विज्ञापन शुल्क बकाया है। तय समय पर भुगतान न होने पर नगर निगम ने सभी एजेंसियों को तीन दिन का अल्टीमेटम जारी किया है।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, लंबे समय से विज्ञापन शुल्क जमा नहीं किए जाने के कारण यह कार्रवाई की जा रही है। नोटिस में साफ निर्देश दिए गए हैं कि तीन दिन के भीतर पूरा बकाया भुगतान नगर निगम में जमा करना होगा। समय सीमा के भीतर भुगतान न होने की स्थिति में शहर में लगे सभी प्रकार के होर्डिंग्स, बैनर, यूनिपोल, ग्लो साइन बोर्ड और अन्य प्रचार-प्रसार सामग्री को हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम के प्रचार विभाग द्वारा जिन प्रमुख विज्ञापन एजेंसियों और प्रतिष्ठानों को नोटिस भेजा गया है, उनमें मेसर्स प्राइम एडवरटाइजिंग, सिगमा, मंथन एडवर्टाइजर्स, उत्सव मीडिया, कनिष्क चन्द्रा, ओएसिस पब्लिसिटी, एंजेल इंटरप्राइजेज, साइन पोस्ट इंडिया, एमबी इंटरप्राइजेज, अक्षत इंटरप्राइजेज, रॉयल एड कॉर्पो, तान्या इंटरप्राइजेज, प्रोटेक्टिव एड, फोर्स वन, फ्यूचर एड, ओरियन प्रमोशन, कल्याण ज्वेलर्स, यूपी आउट डोर्स, जागरण इंगेज, टाइटन मीडिया, मीडिया 24×7, वालमार्ट इंडिया प्रा. लि., एल्डिको इंटरनेशनल, स्पेस मीडिया, ग्लोबल आउटडोर, इंडिया आउटडोर, अवध एडवरटाइजिंग सहित कई अन्य एजेंसियां शामिल हैं।

Related Posts

कानपुर में दुलारे ज्वैलर्स पर आयकर विभाग की कार्रवाई, बाजार में मचा हड़कंप

कानपुर। लालबंगला क्षेत्र स्थित दुलारे ज्वैलर्स में बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे आयकर विभाग की टीम ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी। टीम ने न केवल दुकान के भीतर दस्तावेजों…

Continue reading
शीर्ष नेतृत्व से मिलकर लौटे कानपुर के निष्कासित भाजपा पार्षद

कानपुर। कानपुर के तीन निष्कासित भाजपा पार्षद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के बाद वापस कानपुर लौट आए हैं। पार्षदों ने बताया कि उन्होंने अपनी सभी समस्याओं और शिकायतों…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *