दीवान शुगर मिल में मजदूर की दर्दनाक मौत

मुरादाबाद। दीवान शुगर मिल में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया, जिसमें 32 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। गन्ने की पुलियां डालते समय मजदूर अचानक मिल की चेन में गिर गया और गन्ने के साथ उसका शरीर भी चेन में पिस गया। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मजदूर का शव तक पूरी तरह नहीं मिल सका।

मृतक की पहचान मझोला थाना क्षेत्र के उत्तमपुर बहलोलपुर की मिलक गांव निवासी अरविंद (32) पुत्र स्व. राजेंद्र के रूप में हुई है। बताया गया कि अरविंद बीते करीब चार महीने से दीवान शुगर मिल में कार्यरत था। मंगलवार रात करीब 12:20 बजे वह रोजाना की तरह चेन पर गन्ने की पुलियां डाल रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह सीधे चलती चेन में जा गिरा।

अरविंद को चेन में गिरते देख मौके पर मौजूद मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। साथी मजदूर चेन बंद कराने के लिए चीखते-चिल्लाते रहे और सुपरवाइजर, ठेकेदार व सिक्योरिटी गार्ड के पास दौड़ लगाई, लेकिन समय रहते चेन नहीं रोकी गई। नतीजतन अरविंद चेन के साथ आगे बढ़ता चला गया और उसका शरीर गन्ने की पुलियों के साथ पूरी तरह पिस गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में शुगर मिल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। मिल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए लोगों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला।

Related Posts

प्रदर्शन के बाद सुजानपुर में खत्म हुआ बिजली संकट, 50 घरों में लौटी रोशनी

फतेहपुर: बहुआ ब्लॉक के सुजानपुर गांव में कई दिनों से जारी बिजली संकट आखिरकार खत्म हो गया। ग्राम प्रधान हेमलता पटेल और Gulabi Gang Loktantrik की सक्रियता के बाद ग्रामीणों…

Continue reading
मैनपुरी में ‘ऑपरेशन दहन’: 55 लाख के मादक पदार्थ नष्ट

मैनपुरी: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में जब्त मादक पदार्थों को नष्ट कर दिया। नष्ट किए गए…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *