अंबेडकरनगर में ग्राम चौपाल से ग्रामीण समस्याओं के समाधान पर जोर

अंबेडकरनगर। जिले के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने खजुरी ग्राम में आयोजित ग्राम चौपाल एवं स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि ग्राम चौपाल ग्रामीण समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच है, जहां एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की मौजूदगी में शिकायतों का निस्तारण किया जा सकता है। निर्देश दिए गए कि प्रत्येक शुक्रवार को ग्राम चौपाल आयोजित की जाए और इसकी सूचना ग्रामीणों को डुगडुगी बजवाकर दी जाए।

3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य

कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में 3 करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सरकारी आवश्यकताओं की सामग्री की खरीद स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से की जाए, जिससे महिलाओं की आय बढ़े। जिले में 100 करोड़पति दीदी/समूह तैयार करने की दिशा में कार्य तेज करने को कहा गया।

पेंशन राशि 1500 रुपये, आवास चाबी वितरण

वृद्धा, दिव्यांग और निराश्रित महिला पेंशन को 1 अप्रैल से बढ़ाकर 1500 रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा दोहराई गई। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चाबियां वितरित की गईं तथा दिव्यांगजनों को चेक और प्रशस्ति पत्र दिए गए।

अन्नप्राशन कार्यक्रम में बच्चों को अन्न ग्रहण कराया गया और आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से वितरित पोषाहार की जानकारी ली गई। कुपोषण मुक्त प्रदेश के लक्ष्य पर बल देते हुए लाभार्थियों से फीडबैक प्राप्त किया गया।

बीसी सखियों और डिजिटल बैंकिंग पर जोर

बीसी सखियों के स्टॉल का अवलोकन करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल लेन-देन और बैंकिंग सेवाओं की उपलब्धता की समीक्षा की गई। कहा गया कि बीसी सखियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

Related Posts

अंबेडकरनगर : अकबरपुर ब्लॉक परिसर में गंदगी का अंबार

अंबेडकरनगर। जनपद मुख्यालय स्थित अकबरपुर ब्लॉक परिसर में स्वच्छता व्यवस्था ध्वस्त नजर आ रही है। परिसर में जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा है और नालियों में गंदगी भरी हुई है।…

Continue reading
जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़

अंबेडकरनगर। बदलते मौसम के साथ जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। शनिवार सुबह ओपीडी खुलते ही बड़ी संख्या में मरीज…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *