YouTube की सर्विस ठप, लाखों यूजर्स प्रभावित

सुबह 6:20 से 8 बजे तक सर्विस प्रभावित

मोबाइल एप पर “Something went wrong” मैसेज

अमेरिका में 2.83 लाख, भारत में 18 हजार से ज्यादा शिकायतें

दुनिया के सबसे पॉपुलर वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब की सर्विस बुधवार सुबह अचानक ठप हो गई। आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector के मुताबिक, सुबह करीब 6:20 बजे से 8:00 बजे तक दुनियाभर में लाखों यूजर्स को प्लेटफॉर्म एक्सेस करने में परेशानी हुई।

मोबाइल एप में ज्यादा दिक्कत

सबसे ज्यादा समस्या यूट्यूब के मोबाइल एप में देखने को मिली। यूजर्स को “Something went wrong” मैसेज दिखाई दे रहा था। कई यूजर्स ने बताया कि दो-तीन बार रिफ्रेश करने पर वीडियो दिखने लगे, लेकिन प्लेटफॉर्म पूरी तरह से सामान्य नहीं था।
हालांकि, वेबसाइट वर्जन कई जगहों पर एक्सेस हो रहा था।

अमेरिका और भारत में हजारों शिकायतें

  • अमेरिका में करीब 2.83 लाख यूजर्स ने शिकायत दर्ज कराई।
  • भारत में सुबह 7 बजे तक शिकायतों का आंकड़ा 18 हजार पार कर गया।
  • भारत में 71% यूजर्स को एप इस्तेमाल में दिक्कत आई।

यूट्यूब टीम का बयान

यूट्यूब ने सुबह 07:26 बजे X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा कि अगर यूजर्स को दिक्कत आ रही है तो वे अकेले नहीं हैं और टीम समस्या की जांच कर रही है।

बाद में एक और अपडेट में बताया गया कि रिकमेंडेशन सिस्टम में खराबी की वजह से होमपेज, यूट्यूब एप, YouTube Music और YouTube Kids पर वीडियो नहीं दिख रहे थे।
कंपनी के मुताबिक, होमपेज की समस्या ठीक कर दी गई है, लेकिन बाकी प्लेटफॉर्म्स पर सुधार का काम जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button