लखनऊ में देर रात बड़ा हादसा, बेकाबू स्लीपर बस घर में घुसी

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। वाराणसी से प्रयागराज होते हुए जयपुर जा रही एक स्लीपर बस रात करीब 1:30 बजे अनियंत्रित होकर एक मकान में जा घुसी। हादसा फूलवरिया मोड़ के पास हुआ, जहां टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

ट्रक बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ज्योति नगर की ओर से अचानक सामने आए एक ट्रक को बचाने के प्रयास में बस चालक ने वाहन को दाहिनी ओर मोड़ा। इसी दौरान बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे इस्लाम मोहम्मद के मकान में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि घर का मुख्य गेट और दीवार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

हालांकि, घर के सदस्य उस समय पीछे के कमरे में सो रहे थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और सभी सुरक्षित रहे।

ड्राइवर और कंडक्टर घायल

हादसे में बस चालक विवेक चौहान (42), निवासी कोतवाली इटावा, गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सीएचसी मोहनलालगंज से ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। वहीं, बस परिचालक हर्षदीप (25), निवासी गंगानगर, राजस्थान, भी घायल हुए हैं और उन्हें इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।

यात्रियों में मची अफरा-तफरी

बस में सवार करीब 30 से 35 यात्रियों में हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि सभी यात्रियों को मामूली चोटें आईं और किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बाद में उन्हें अन्य वाहनों के जरिए उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

Related Posts

गोमती नगर फूड वैली में हाई वोल्टेज ड्रामा

लखनऊ: गोमती नगर स्थित फूड वैली में मंगलवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब सिविल ड्रेस में आए चार लोगों ने एक युवक को जबरन पकड़ लिया। युवक अपने…

Continue reading
लखनऊ पुलिस में बड़ा फेरबदल, अमित कुमार आनंद बने DCP साउथ

लखनऊ: राजधानी में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले के तहत नए दायित्व सौंपे गए हैं।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *