नासिक में दर्दनाक हादसा: कार कुएं में गिरी, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

  • नासिक के डिंडोरी में बड़ा हादसा, कुएं में गिरी कार
  • एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत, 6 बच्चे शामिल
  • CCTV और चश्मदीदों के आधार पर जांच जारी

नासिक: महाराष्ट्र के नासिक जिले में शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक कार के कुएं में गिरने से एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 6 बच्चे भी शामिल हैं।

यह हादसा डिंडोरी शहर के शिवाजी नगर इलाके में रात करीब 10 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि परिवार एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित समारोह में शामिल होकर घर लौट रहा था, तभी कार अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव कार्य के लिए दो क्रेन और तैराकों की मदद ली गई। आधी रात तक सभी को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी।

मृतकों की पहचान:

  • सुनील दत्तू दरगुडे (32)
  • उनकी पत्नी रेशमा
  • आशा अनिल दरगुडे (32)
  • परिवार के 6 बच्चे (5 लड़कियां, 1 लड़का)

जांच जारी:
पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ड्राइवर को कुआं क्यों नहीं दिखाई दिया। मामले में चश्मदीदों की तलाश की जा रही है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button