भूलेपुर बाजार में हुआ भव्य आल इंडिया मुशायरा और कवि सम्मेलन

“एक शाम अम्बेडकरनगर के नाम” से किया गया कार्यक्रम, गंगा-जमुनी तहजीब को नई ऊर्जा

अम्बेडकरनगर के हंसवर स्थित भूलेपुर बाजार में सोमवार की रात “एक शाम अम्बेडकरनगर के नाम” शीर्षक से आल इंडिया मुशायरा और कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन कुमैल अहमद सिद्दीकी, हकीम इरफान आजमी और अबूसाद इलाही ने संयुक्त रूप से किया, जबकि इसकी अगुवाई मुसाब अज़ीम ने की। कार्यक्रम डॉ. फिरोज अख्तर के संरक्षण और चांदनी मुस्कान की निगरानी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में हुआ भव्य स्वागत और उद्घाटन

कार्यक्रम की अध्यक्षता हाफ़िज महबूब आलम ने की। संचालन नेशनल इंटर कॉलेज हंसवर के शिक्षक मोहम्मद असलम खान ने किया। मुख्य अतिथि बसखारी ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह ने शमा रोशन कर मुशायरे का उद्घाटन किया और कहा कि ऐसे आयोजन आपसी प्रेम और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देते हैं। कुमैल अहमद सिद्दीकी ने उर्दू भाषा की मोहब्बत और इंसानियत की भूमिका पर प्रकाश डाला।

देश-विदेश के शायरों ने बांधा समां

मुशायरा रात से भोर तक उत्साह और आनंद के साथ चलता रहा। महाराष्ट्र से आई शायरा चांदनी मुस्कान ने अपने अशआर से लोगों का दिल जीत लिया। नेपाल से पधारे फैयाज फैजी, महाराष्ट्र के अहमद हाशिम मालेगांव, झारखंड की रौशन हबीबा रोशनी और कुमैल अहमद सिद्दीकी ने अपने प्रभावशाली कलाम से समां बांधा।

इसके अलावा हकीम इरफान आजमी, हसन सईद जलालपुरी, अहमद अयाज जलालपुरी, अकरम भूलेपुरी, अबूसाद इलाही, शाद अकबरपुरी, हलचल टांडवी, शगुफ्ता लखनवी, हसन वारसी किछौछवी, साहिल मुबारकपुरी, एहतेशाम चिरैयाकोट, सुम्मुन टांडवी, इंसाफ टांडवी, अहमद सईद टांडवी, दिल सिकंदरपुरी, मतलूब टांडवी, शाहान भूलेपुरी, राहत नवाज़ भूलेपुरी, अव्वल परवाना, रूमी, हाफिज अनस सहित कई शायरों ने भाईचारे, मोहब्बत और देशभक्ति से ओतप्रोत रचनाएं प्रस्तुत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button