
लखनऊ। लखनऊ में आयोजित कांग्रेस के अधिवक्ता सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता Salman Khurshid (सलमान खुर्शीद) ने अंतरराष्ट्रीय मुद्दों और देश की राजनीति पर खुलकर अपनी बात रखी।
उन्होंने अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान की मध्यस्थता पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिस देश को शांति से कोई मतलब नहीं है, वही आज विश्व शांति का मध्यस्थ बन बैठा है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति भारत की कूटनीतिक कमी को भी दर्शाती है और हम जो कर सकते थे, वह नहीं कर पाए।
भारत ने नहीं निभाई अग्रणी भूमिका
सलमान खुर्शीद ने कहा कि अगर भारत अपनी विदेश नीति और कूटनीतिक क्षमता का सही उपयोग करता, तो आज वह वैश्विक मंच पर नेतृत्व कर रहा होता। उन्होंने कहा कि कूटनीति के सही उपयोग के अभाव में आज पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता कर रहा है।
एसआईआर प्रक्रिया पर दी सलाह
उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया को लेकर भी लोगों से अपील की। कहा कि जिन लोगों का नाम सूची से हट गया है, उनके पास अभी समय है और उन्हें इस अवसर का उपयोग करते हुए अपने नाम दोबारा जुड़वाने चाहिए। उन्होंने इसे बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए सभी से इसमें भागीदारी करने की बात कही।
गांधी भवन में हुआ अधिवक्ता सम्मेलन
यह कार्यक्रम लखनऊ के कैसरबाग स्थित Gandhi Bhawan (गांधी भवन) में आयोजित किया गया, जिसमें कांग्रेस की लीगल टीम से जुड़े अधिवक्ता, सदस्य और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम में Abhishek Manu Singhvi (अभिषेक मनु सिंघवी), Ajay Rai (अजय राय) समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।









