प्रयागराज। कांग्रेस नेता राहुल गांधी 8 अगस्त को प्रयागराज में आयोजित ‘छात्र संवाद’ कार्यक्रम में छात्रों से सीधा संवाद करेंगे। केपी कॉलेज मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों के शामिल होने की तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों से शिक्षा, रोजगार और युवा मुद्दों पर बातचीत करना बताया गया है।
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम शाम 5 बजे शुरू होगा। इसमें आने वाले छात्रों के लिए चाय-पानी की व्यवस्था की गई है। कुछ प्रतिभागियों के लिए भोजन और ई-रिक्शा की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है। आयोजन स्थल पर विशेष कॉरिडोर बनाया जा रहा है, जहां से राहुल गांधी छात्रों के बीच पहुंचकर संवाद करेंगे। कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां जारी हैं।
राहुल गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कार्यक्रम की जानकारी साझा की। उन्होंने ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का पोस्टर जारी करते हुए कार्यक्रम में पंजीकरण के लिए क्यूआर कोड भी साझा किया।









