क्यों अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट पर लगाई नाकेबंदी?

क्या ईरान को रोकना है मकसद, कैसे बढ़ा वैश्विक संकट

  • शाम 7:30 बजे से लागू होगी नाकेबंदी
  • ईरान के जहाजों की आवाजाही पर रोक
  • तेल कीमतों में जबरदस्त उछाल

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने आज से होर्मुज स्ट्रेट पर नाकेबंदी लागू करने का बड़ा फैसला लिया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से ईरान के बंदरगाहों की ओर आने-जाने वाले जहाजों को रोका जाएगा।


ट्रम्प का बड़ा बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि इस नाकेबंदी का मुख्य उद्देश्य ईरान की तेल बिक्री को रोकना है।

ट्रम्प के अनुसार, इस कदम में कई अन्य देश भी अमेरिका का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि ईरान की सैन्य क्षमता को भारी नुकसान पहुंचा है और उसकी नौसेना लगभग खत्म हो चुकी है।

ट्रम्प ने यह भी कहा कि अब तक 158 जहाज तबाह किए जा चुके हैं।


तेल बाजार में उछाल

नाकेबंदी की घोषणा के बाद वैश्विक तेल बाजार में तेजी देखी गई है।

  • वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 104 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया
  • ब्रेंट क्रूड 102 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर कारोबार कर रहा है

विशेषज्ञों के मुताबिक, होर्मुज स्ट्रेट से दुनिया का बड़ा हिस्सा तेल सप्लाई होता है, ऐसे में यहां किसी भी तरह की बाधा से कीमतों पर सीधा असर पड़ता है।


फिर सैन्य कार्रवाई की तैयारी?

इस बीच वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान में हुई अमेरिका-ईरान वार्ता विफल होने के बाद अमेरिका ईरान पर दोबारा सैन्य हमले करने पर विचार कर रहा है।

व्हाइट हाउस ने भी संकेत दिए हैं कि सभी विकल्प खुले हैं और हालात के अनुसार आगे की रणनीति तय की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button