
- लखनऊ प्लांट में बनी 10 लाखवीं गाड़ी
- सीएम योगी ने ई-बस को दिखाई हरी झंडी
- टाटा चेयरमैन ने बताईं प्लांट की खूबियां
लखनऊ। लखनऊ में टाटा मोटर्स के प्लांट ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 10 लाख गाड़ियों के उत्पादन का आंकड़ा पार कर लिया है।
बुधवार को इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10 लाखवीं गाड़ी (ई-बस) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और खुद उसमें बैठकर निरीक्षण भी किया।
सीएम योगी ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 10 लाखवें वाहन का उत्पादन केवल औद्योगिक उपलब्धि नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है।
उन्होंने कहा कि यह “नए उत्तर प्रदेश” का प्रतीक है, जो देश के सबसे बड़े राज्य को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
टाटा चेयरमैन ने रखा भविष्य का लक्ष्य
इस दौरान एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि यह उपलब्धि टीम वर्क और मजबूत इकोसिस्टम का परिणाम है।
उन्होंने बताया कि प्लांट में कमर्शियल व्हीकल का उत्पादन होता है और सप्लायर, पार्टनर व कम्युनिटी का मजबूत नेटवर्क तैयार किया गया है।
साथ ही अगले 5 वर्षों में 20 लाख वाहनों के उत्पादन का लक्ष्य भी रखा गया है।
देवा रोड प्लांट की खासियत
यह 10 लाखवीं गाड़ी चिनहट स्थित देवा रोड प्लांट में तैयार की गई है।
यह प्लांट वर्ष 1992 में स्थापित हुआ था और आज यह हजारों लोगों को रोजगार देने का बड़ा केंद्र बन चुका है।
रोजगार और निर्यात में बड़ा योगदान
इस प्लांट से करीब 8 हजार लोगों को रोजगार मिला है।
साथ ही यहां निर्मित गाड़ियां 15 देशों में एक्सपोर्ट की जाती हैं, जिससे प्रदेश की औद्योगिक छवि को वैश्विक स्तर पर मजबूती मिल रही है।









