
- पीएम मोदी ने कर्नाटक में दिए 9 संकल्प
- जल संरक्षण और स्वच्छता पर जोर
- ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का आह्वान
बेंगलुरुक। र्नाटक के मांड्या जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लोगों से 9 महत्वपूर्ण संकल्प लेने की अपील की।
उन्होंने कहा कि ये संकल्प न केवल व्यक्तिगत जीवन को बेहतर बनाएंगे, बल्कि देश के विकास और पर्यावरण संरक्षण में भी बड़ी भूमिका निभाएंगे।
जल संरक्षण और पर्यावरण पर फोकस
पीएम मोदी ने जल संरक्षण और बेहतर जल प्रबंधन को प्राथमिकता देने की बात कही।
उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की।
साथ ही सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने पर भी जोर दिया।
लोकल और पर्यटन को बढ़ावा
प्रधानमंत्री ने ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान के जरिए स्थानीय उत्पादों को अपनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि इससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और छोटे व्यापारियों को लाभ मिलेगा।
इसके अलावा घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने का भी आह्वान किया।
स्वास्थ्य और खेती से जुड़े संकल्प
पीएम ने लोगों से रसायन-मुक्त प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की।
उन्होंने मोटे अनाज (मिलेट्स) को आहार में शामिल करने और तेल के कम उपयोग पर भी जोर दिया, ताकि लोग स्वस्थ जीवन जी सकें।
धार्मिक कार्यक्रम में भी रहे शामिल
इस दौरान पीएम मोदी आदिचुंचनगिरि मठ पहुंचे, जहां उन्होंने गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन किया।
साथ ही ‘सौंदर्य लहरी’ और ‘शिव महिम्न स्तोत्र’ नामक पुस्तकों का विमोचन भी किया।
देवगौड़ा भी रहे मौजूद
कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा भी मौजूद रहे।
यह आयोजन वोक्कालिगा समुदाय से जुड़ा हुआ था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।









