
- 1 अप्रैल से चल रहा सघन वाहन चेकिंग अभियान
- अब तक 1878 वाहनों का चालान
- 22 वाहन सीज, 27,500 रुपये शमन शुल्क वसूला
अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।अभियान की शुरुआत 1 अप्रैल 2025 से की गई थी। इसी क्रम में गुरुवार को 163 वाहनों का चालान किया गया। अब तक कुल 1878 वाहनों का चालान किया जा चुका है।चेकिंग के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई। नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना भी लगाया गया है। अब तक 29 वाहनों से 27,500 रुपये शमन शुल्क जमा कराया गया है, जबकि 22 वाहन सीज किए गए हैं। नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। 1 अप्रैल 2025 से अब तक 915 वाहन चालकों की जांच की गई। इनमें से 8 चालकों पर कार्रवाई करते हुए 80,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। पुलिस विभाग का कहना है कि अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत करना और दुर्घटनाओं पर रोक लगाना है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।









