क्यों नहीं मिल रहा गैस सिलेंडर?

कैसे 42°C की गर्मी में सड़कों पर उतरे लोग, क्या है संकट की वजह

  • कानपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत
  • 42°C गर्मी में सुबह 4 बजे से लाइन में खड़े लोग
  • कई लोग बेहोश होकर गिरे

कानपुर में भीषण गर्मी के बीच गैस सिलेंडर की किल्लत ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। 42 डिग्री सेल्सियस तापमान में घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद जब सिलेंडर नहीं मिला, तो गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

मामला भगवतदास इंडेन गैस एजेंसी के पास का है, जहां सुबह 4 बजे से ही लोग लाइन में लगना शुरू कर देते हैं। इसके बावजूद कई लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।

गर्मी में बिगड़ रही लोगों की तबीयत
तेज धूप और भीषण गर्मी के चलते कई लोग बेहोश होकर गिर पड़े। महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि लोग प्लास्टिक के टुकड़ों से खुद को धूप से बचाने की कोशिश करते नजर आए।

महीनों से चल रही परेशानी
स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस सिलेंडर की समस्या नई नहीं है, बल्कि कई महीनों से बनी हुई है। लोग लगातार एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इससे घरों में खाना बनाने तक की समस्या खड़ी हो गई है।

बच्चे और बुजुर्ग भी हो रहे बीमार
लंबे समय तक धूप में खड़े रहने से बच्चों और बुजुर्गों की तबीयत बिगड़ रही है। कई लोग चक्कर खाकर गिर पड़े, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।

सड़क जाम, मौके पर पहुंची पुलिस
आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने में जुटी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button