
- मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में फ्री कोचिंग का मौका
- 20 अप्रैल से शुरू ऑफलाइन आवेदन, 6 जून अंतिम तिथि
- UPSC, NEET, JEE समेत कई परीक्षाओं की तैयारी
अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निशुल्क कोचिंग का अवसर शुरू हो गया है। प्रवेश के लिए ऑफलाइन आवेदन 20 अप्रैल से लिए जा रहे हैं। मुख्य विकास अधिकारी आनंद शुक्ल के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 6 जून निर्धारित की गई है।
कई बड़ी परीक्षाओं की तैयारी का मौका
इस योजना के तहत संघ लोक सेवा आयोग, राज्य लोक सेवा आयोग, नीट, जेईई, एनडीए, सीडीएस, एसएससी, सीयूईटी, यूपीएसएसएससी, यूपी पुलिस और बैंक सहित विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। एक दिनी परीक्षाओं के लिए भी कोचिंग उपलब्ध रहेगी। पूरी प्रक्रिया निशुल्क है।
प्रवेश परीक्षा की तिथियां तय
अभ्युदय योजना में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी।
जेईई और नीट की प्रवेश परीक्षा 8 जून को होगी।
यूपीएससी, यूपीपीएससी, एनडीए, एसएससी, सीडीएस और अन्य परीक्षाओं के लिए प्रवेश परीक्षा 15 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित होगी।
परिणाम 19 जून को घोषित किया जाएगा। कोचिंग का संचालन 1 जुलाई से प्रस्तावित है।
आवेदन कहां करें
आवेदन पत्र विकास भवन के कक्ष संख्या 57 स्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके अलावा सभी विकास खंडों में खंड विकास अधिकारी कार्यालय से भी फॉर्म मिलेंगे।
सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण और ग्राम विकास अधिकारी के माध्यम से आवेदन जमा किए जा सकते हैं।









