क्यों हुआ बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर?

क्या बर्थडे पार्टी बना खूनी कांड और कैसे पकड़े गए आरोपी

  • पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में लगी गोली
  • 25 अप्रैल को बर्थडे पार्टी में हुआ था ट्रिपल मर्डर
  • अब तक 5 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी जीतू सैनी फरार

बुलंदशहर में चर्चित ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो और आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर ₹50-50 हजार का इनाम घोषित था। हालांकि, इस मामले का मुख्य आरोपी जीतू सैनी अभी भी फरार है।

मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी

एसएसपी Dinesh Kumar Singh के मुताबिक, पुलिस आरोपियों को मुंडा खेड़ा नहर के पास ले गई थी, जहां उन्होंने जिम का CCTV डीवीआर और हथियार छिपाकर रखे थे।

जैसे ही आरोपी डीवीआर निकालने के बहाने जमीन खोदने लगे, उन्होंने दबे हुए असलहे निकालकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों के पैरों में गोली मारकर उन्हें काबू कर लिया।

अहम सबूत बरामद

आरोपियों की निशानदेही पर जिम का CCTV डीवीआर और वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस इन सबूतों के आधार पर आगे की जांच कर रही है।

बर्थडे पार्टी में हुआ था कांड

यह सनसनीखेज वारदात 25 अप्रैल को हुई थी, जब बर्थडे पार्टी के दौरान मामूली विवाद खूनी झगड़े में बदल गया। बताया जा रहा है कि केक मुंह पर लगाने को लेकर हुए विवाद में जीतू सैनी ने अपने साथियों के साथ मिलकर भाजपा नेता के दो भाइयों और एक भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

अब तक 5 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अब तक मयंक सैनी, रिंकू सैनी, रुपेश सैनी, नरेश सैनी और भारत सैनी को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि मुख्य आरोपी जीतू सैनी समेत 5 अन्य अभी भी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button