ईरानी तेल चीन मोड़े जाने की खबरें गलत

नई दिल्ली: ईरान से भारत आने वाले कच्चे तेल की खेप को चीन मोड़ने की खबरों पर केंद्र सरकार ने सफाई देते हुए इन्हें पूरी तरह भ्रामक बताया है। सरकार ने स्पष्ट किया कि तेल आयात को लेकर कोई भुगतान समस्या नहीं है और देश में आपूर्ति सामान्य बनी हुई है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि भारत 40 से अधिक देशों से कच्चा तेल आयात करता है और तेल कंपनियों को अपनी जरूरत के अनुसार सप्लायर चुनने की पूरी स्वतंत्रता है।

जहाज के रूट बदलने पर स्पष्टीकरण:

  • ‘पिंग शुन’ जहाज के रूट बदलने की खबरों को सामान्य प्रक्रिया बताया गया
  • सरकार के अनुसार, समुद्र में व्यापारिक और संचालन कारणों से जहाजों का गंतव्य बदलना आम बात है

तेल आपूर्ति को लेकर आश्वासन:

  • सरकार ने कहा कि मध्य पूर्व में तनाव के बावजूद देश की जरूरतों का पहले ही इंतजाम कर लिया गया है
  • आने वाले महीनों में तेल सप्लाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा

LPG पर भी स्थिति स्पष्ट:

  • ‘सी बर्ड’ जहाज 2 अप्रैल को मंगलुरु पहुंच चुका है
  • जहाज में करीब 44 हजार मीट्रिक टन ईरानी LPG है, जिसे उतारा जा रहा है
  • सरकार ने LPG की कमी की खबरों को भी खारिज किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button