17 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत, परिजनों ने दोस्त पर लगाया हत्या का आरोप

  • मदेयगंज में किशोर की संदिग्ध मौत
  • घर से 500 मीटर दूर मिला शव
  • परिजनों ने दोस्त पर लगाया हत्या का आरोप

Lucknow के मदेयगंज इलाके में 17 साल के किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। किशोर का शव घर से करीब 500 मीटर दूर डालीगंज क्रासिंग के पास पेट्रोल पंप के पीछे मिला। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले एक दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया है।

घर से निकला, फिर नहीं लौटा

मृतक की पहचान आयुष सिंह (17) के रूप में हुई है, जो शिया कॉलेज के पीछे मदेयगंज में अपने मामा के साथ रहता था। मामा अरुण के मुताबिक, आयुष शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे काम पर निकला था, लेकिन रोज की तरह दोपहर में घर नहीं लौटा।

देर रात तक चलता रहा इंतजार

परिवार को उम्मीद थी कि वह रात तक वापस आ जाएगा, लेकिन देर रात तक कोई खबर नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

पुलिस से मिली सूचना

करीब रात 11:45 बजे पुलिस ने सूचना दी कि आयुष अचेत अवस्था में डालीगंज क्रासिंग के पास इंडियन ऑयल टंकी के पीछे पड़ा मिला है। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

हत्या का आरोप, जांच शुरू

परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले एक दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button