चार बच्चों और मां के हत्याकांड का पर्दाफाश

SP प्राची सिंह के नेतृत्व में एनकाउंटर में आमिर ढेर

अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर में चार मासूम बच्चों और उनकी मां के जघन्य हत्याकांड में वांछित आरोपी आमिर को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। यह कार्रवाई सोमवार को अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के नेवतरिया बाईपास के पास की गई।पूरे ऑपरेशन की कमान और निगरानी पुलिस अधीक्षक Prachi Singh ने संभाली। उनकी रणनीति और त्वरित निर्णय से यह बड़ी सफलता मानी जा रही है।

वायरलेस पर सूचना, तुरंत सक्रिय हुई पुलिस टीम

सूत्रों के अनुसार, जैसे ही वायरलेस सेट पर आरोपी की लोकेशन की सूचना मिली, एसपी प्राची सिंह ने बिना समय गंवाए टीम को रवाना करने के निर्देश दिए। मौके पर पहुंचते ही उन्होंने पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग शुरू कर दी।टीम को साफ निर्देश दिए गए कि किसी भी हाल में आरोपी को भागने का मौका नहीं मिलना चाहिए।

घेराबंदी में फंसा आरोपी, फायरिंग के बाद मुठभेड़

पुलिस टीम ने नेवतरिया बाईपास के पास घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आमिर ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोलियां उसे लगीं और वह मौके पर ही गिर पड़ा।सूचना मिलते ही एसपी प्राची सिंह लगातार फील्ड टीम से संपर्क में रहीं और हर मूवमेंट पर नजर बनाए रखी।घायल आरोपी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

साइकोलॉजिकल क्राइम पैटर्न वाला आरोपी था आमिर

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आमिर मीरानपुर का रहने वाला था और लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था। उस पर हत्या, रेप और गोवध जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज थे।चार बच्चों और उनकी मां की हत्या जैसे संवेदनशील मामले में नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उसे सबसे बड़ी प्राथमिकता में रखा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button