खाड़ी क्षेत्र में ईरान और अमेरिकी के बीच जारी सैन्य तनाव अब और गंभीर हो गया है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स ने दावा किया है कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे एक अमेरिकी युद्धपोत पर कार्रवाई की।
मिसाइल हमले का दावा
ईरानी मीडिया के अनुसार, अमेरिकी जहाज ने चेतावनी के बावजूद प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश किया, जिसके बाद उस पर मिसाइल दागी गई। दावा किया गया कि इस कार्रवाई के बाद जहाज को पीछे हटना पड़ा।
अमेरिका ने किया खंडन
हालांकि अमेरिकी अधिकारियों ने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि किसी भी युद्धपोत को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और स्थिति नियंत्रण में है।
तनाव बढ़ने के संकेत
ईरान ने चेतावनी दी है कि उसकी अनुमति के बिना इस रणनीतिक जलमार्ग से गुजरने वाले जहाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं अमेरिका ने क्षेत्र में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ाने के संकेत दिए हैं।
वैश्विक चिंता बढ़ी
विशेषज्ञों का मानना है कि यह तनाव वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति पर असर डाल सकता है, क्योंकि होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है।









