आंध्र प्रदेश में भीषण बस हादसा: डंपर से टक्कर के बाद बस में लगी आग

मरकापुरम (आंध्र प्रदेश): Andhra Pradesh के मरकापुरम जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह हादसा रायवरम के पास उस समय हुआ, जब एक प्राइवेट ट्रैवल बस की डंपर से टक्कर हो गई और देखते ही देखते बस में आग लग गई।

टक्कर के बाद धू-धू कर जली बस

अधिकारियों के मुताबिक, हरिकृष्णा ट्रैवल्स की बस Telangana के निर्मल से नेल्लोर जा रही थी। सुबह करीब 6 बजे रायवरम के पास बस की डंपर से जोरदार टक्कर हो गई, जिसके तुरंत बाद बस आग की चपेट में आ गई।

आग इतनी भयावह थी कि उसे बुझाने में करीब तीन घंटे का समय लगा। हादसे के वक्त बस में कुल 35 यात्री सवार थे।

मौत का आंकड़ा स्पष्ट, कई घायल

शुरुआत में पुलिस ने 14 लोगों की मौत की आशंका जताई थी, लेकिन बाद में आधिकारिक पुष्टि में 13 यात्रियों की मौत की जानकारी दी गई।

मरकापुरम के एसपी वी. हर्षवर्धन राजू के अनुसार, डंपर चालक समेत 22 घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीएम ने जताया शोक, जांच के आदेश

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री N. Chandrababu Naidu ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है और अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।

प्रधानमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भी इस हादसे पर शोक जताते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button