पाकिस्तान: एटीए की लिस्ट से हटाए गए टीएलपी कार्यकर्ताओं के नाम

रावलपिंडी। पाकिस्तान की सरकार और प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) के बीच हाल ही में एक समझौता हुआ और अब इसके 54 कार्यकर्ताओं के नाम आतंकवाद विरोधी अधिनियम (एटीए), 1997 की चौथी अनुसूची से हटा दिए गए हैं। डॉन समाचार पत्र ने इसकी जानकारी दी है। सूत्रों के मुताबिक, ये सभी 54 टीएलपी कार्यकर्ता रावलिपंडी डिवीजन से ताल्लुक रखते हैं। इनमें से 28 रावलपिंडी जिले, 14 चकवाल, 11 अटक और एक झेलम से हैं। बुधवार को चौथी अनुसूची से टीएलपी के प्रमुख हाफिज मोहम्मद साद का नाम हटाया गया था।


पंजाब के गृह विभाग द्वारा 10 नवंबर को जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि एक प्रतिबंधित संगठन टीएलपी के अमीर (प्रमुख) होने के नाते हाफिज मोहम्मद साद का नाम लाहौर में जिला खुफिया समिति की सिफारिशों पर धारा 11-ई के तहत चौथी अनुसूची में सूचीबद्ध किया गया था। इसमें कहा गया है कि सरकार ने 7 नवंबर को टीएलपी को अधिनियम की पहली अनुसूची से ‘प्रतिबंधित संगठन’ के रूप में हटा दिया था।
हाल ही में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक व्यवस्था के रखरखाव (एमपीओ) के तहत पुलिस ने 200 से अधिक टीएलपी कार्यकर्ताओं को रावलपिंडी और इस्लामाबाद से हिरासत में लिया था। इन्हें अडियाला जेल में रखा गया।
टीएलपी ने अपने प्रमुख की रिहाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन की शुरुआत 20 अक्टूबर को लाहौर में की थी, जिसने बाद में हिंसात्मक रूप ले लिया।

Related Posts

बांग्लादेश: तारिक रहमान 17 फरवरी को नए प्रधानमंत्री के रूप में लेंगे शपथ

ढाका। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के चेयरमैन तारिक रहमान 17 फरवरी को देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस अवसर पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई…

Continue reading
इस्लामाबाद के शिया इमामबाड़े में जुमे की नमाज़ के दौरान धमाका

इस्लामाबाद (पाकिस्तान)। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के तर्लाई कालान इलाके में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के दौरान शिया समुदाय के इमामबाड़ा में एक आत्मघाती धमाका हुआ, जिसमें बड़ी संख्या…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *