बेटी की बहादुरी से बची मां की जान, धर दबोचा गोली चलाते लुटेरे को

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक बेटी की बहादुरी के कारण न सिर्फ लुटेरों से मां की जान बच गयी बल्कि गोलीबारी करते बदमाशों से मुकाबला करते हुये उसने एक लुटेरे को धर दबोचने में भी कामयाबी मिली। स्थानीय पुलिस की ओर से सोमवार को दी गयी जानकारी के अनुसार कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मिशन कंपाउंड में रविवार देर शाम घर जा रही मां-बेटी के साथ स्कूटर सवार दो बदमाशों ने झपटमारी की कोशिश की। लेकिन बदमाशों की यह हरकत मां बेटी की बहादुरी के कारण उस वक्त उन पर भारी पड़ गयी जब दोनों ने लूटपाट करने वाले बदमाशों से मुकाबला करने लगीं।


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने बताया कि स्थानीय निवासी महिला धनवंती पत्नी पवन कुमार के गले से सोने की चैन पर झपट्टा मारकर लूट ली थी। धनवंती और बीकाॅम की छात्रा उनकी बेटी प्रिया ने दोनों बदमाशों का जमकर मुकाबला किया। इस पर एक लुटेरे ने महिला के पैरों पर पिस्तौल से फायर कर दिया। बेटी प्रिया को भी बदमाशों से मुकाबला करते देख दूसरे बदमाश ने हवाई फायरिंग कर भागने की कोशिश की।


इस पर प्रिया ने बदमाशों का पीछा किया और लोगों की मदद से एक बदमाश को दबोच लिया। वारदात की सूचना मिलने पर सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। सिंह ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश सुमित जाटव पुत्र विष्णु जाटव कनखल हरिद्वार का रहने वाला है। उसके फरार साथी का नाम सचिन है जो नगर के थाना कुतुबशेर स्थित लेबर कालोनी का रहने वाला है। सचिन की गिरफ्तारी को पुलिस की तीन टीमें लगायी गयी हैं। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश के पास से पिस्टल और बाइक बरामद की है।

 

Related Posts

अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading
पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *