सीएचसी बसखारी का अधीक्षक ने किया निरीक्षण

स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बसखारी, अम्बेडकरनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी के अधीक्षक डॉ. अजय कुमार ने गुरुवार को अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की साफ-सफाई, दवा वितरण व्यवस्था, मरीजों के उपचार, वार्डों की स्थिति तथा अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान अधीक्षक ने अस्पताल कर्मियों को निर्देश दिए कि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने सभी स्वास्थ्य सेवाएं समय पर और बेहतर गुणवत्ता के साथ उपलब्ध कराने पर जोर दिया। साथ ही अस्पताल परिसर की नियमित साफ-सफाई बनाए रखने, दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने और मरीजों के साथ बेहतर व्यवहार करने के निर्देश भी दिए।

अधीक्षक ने विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए जहां सुधार की आवश्यकता थी, वहां संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल कर्मियों ने अधीक्षक को अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी दी और दिए गए निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button