UP-TET 2026: लखनऊ में महिला पुलिसकर्मी बनी ‘रियल हीरो’

गलत सेंटर पहुंची छात्रा को बचाया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP-TET) 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को लखनऊ के 46 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। इसी दौरान एक भावुक करने वाला मामला सामने आया, जहां एक महिला पुलिसकर्मी ने तत्परता दिखाते हुए एक युवती की परीक्षा छूटने से बचा ली

जानकारी के अनुसार, एक अभ्यर्थी गलती से KKC परीक्षा केंद्र की जगह KKV परीक्षा केंद्र पहुंच गई थी। जब उसे अपनी गलती का एहसास हुआ तो उसने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी दी।

महिला पुलिसकर्मी ने स्कूटी से पहुंचाया सही सेंटर

सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात एक महिला पुलिसकर्मी ने तुरंत संवेदनशीलता दिखाते हुए युवती को अपनी स्कूटी पर बैठाया और उसे तेजी से सही परीक्षा केंद्र KKV तक पहुंचाया। समय रहते पहुंचने के कारण युवती की परीक्षा छूटने से बच गई।

इस घटना की चर्चा परीक्षा केंद्रों पर भी होती रही और लोगों ने पुलिसकर्मी की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

19 हजार अभ्यर्थी दे रहे परीक्षा

लखनऊ में दूसरे दिन लगभग 19 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू हुई। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जहां अभ्यर्थियों को थ्री-लेयर जांच और बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।

पहले दिन 71% उपस्थिति

गुरुवार को परीक्षा के पहले दिन शहर में लगभग 71 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button