अम्बेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को एक निजी सभागार में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित कर संगठन की मजबूती पर चर्चा की। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के प्रेरणास्रोत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि बूथ पार्टी संगठन की सबसे अहम कड़ी है। उन्होंने कहा कि चुनावी सफलता के लिए बूथ स्तर पर मजबूत तैयारी और सक्रियता जरूरी है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की अपील की।
जनता और संगठन के बीच बूथ अध्यक्ष अहम कड़ी : रितेश पांडे
पूर्व सांसद रितेश पांडे ने कहा कि बूथ अध्यक्ष पार्टी और जनता के बीच सीधा संपर्क बनाए रखने का काम करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
बूथ स्तर की तैयारियों पर हुई चर्चा
सम्मेलन में संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू ने सम्मेलन का संयोजन किया, जबकि जिला मंत्री पंकज वर्मा ने संचालन किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रजनीश सिंह, जिला संयोजक सोशल मीडिया शाश्वत मिश्र, जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर, संजय सिंह, आशुतोष उपाध्याय, धर्मेंद्र सिंह दरोगा, अंकित अग्रहरि, उमाशंकर शुक्ला, विकाश निषाद, संदीप अग्रहरि, सरिता निषाद, विनय सिंह, प्रवीण गौड, कृष्णा अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।









