बधिर सप्ताह शुरू, रैली निकालकर सुनने की बीमारी के प्रति किया जागरूक

मेडिकल कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजन, पहले दिन 100 मरीजों का परीक्षण; जरूरतमंदों की निःशुल्क श्रवण जांच

अंबेडकरनगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बधिर सप्ताह 2026 का शुभारंभ जागरूकता रैली के साथ हुआ। ईएनटी विभाग की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित रैली को प्रधानाचार्य प्रो. मुकेश यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें एमबीबीएस और नर्सिंग छात्र-छात्राओं के साथ संकाय सदस्यों ने भाग लिया।

रैली के माध्यम से लोगों को श्रवण संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान, उपचार और बचाव के प्रति जागरूक किया गया। ईएनटी विभाग की ओर से पहले दिन करीब 100 मरीजों का परीक्षण और परामर्श किया गया। जरूरतमंद मरीजों की निःशुल्क श्रवण जांच भी की गई।

यह भी पढ़े :https://www.tamsasanket.com/bariyawan-masra-mohanpur-cut-closed/

सुनने में परेशानी पर समय से जांच की सलाह

ईएनटी विभाग ने लोगों से सुनने में किसी तरह की परेशानी होने पर समय से चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की। विभाग के अनुसार अस्पताल में उपलब्ध निःशुल्क श्रवण जांच सुविधा का लाभ लिया जा सकता है।

आगे भी होंगे स्वास्थ्य शिविर और जांच

अंतरराष्ट्रीय बधिर सप्ताह के तहत आने वाले दिनों में जागरूकता कार्यक्रम, स्वास्थ्य शिविर और श्रवण जांच अभियान आयोजित किए जाएंगे। अभियान के माध्यम से लोगों को श्रवण संबंधी समस्याओं की पहचान और उपचार के प्रति जागरूक किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button