विश्व प्राकृतिक संरक्षण दिवस पर हरियाली का संकल्प

समाजसेवियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

अंबेडकरनगर। विश्व प्राकृतिक संरक्षण दिवस के अवसर पर रामनगर क्षेत्र में नव्या ग्रीन फाउंडेशन और आदर्श मानव समाज सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
प्रकृति संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी
कार्यक्रम का नेतृत्व नव्या ग्रीन फाउंडेशन के अध्यक्ष नीरज मौर्य और आदर्श मानव समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष घनश्याम ने किया। इस अवसर पर नीरज मौर्य ने कहा कि प्रकृति ही स्वच्छ हवा, शुद्ध जल, भोजन और अन्य प्राकृतिक संसाधनों का आधार है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
पौधे लगाने के साथ संरक्षण का भी लिया संकल्प
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पौधारोपण के साथ उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पौधे लगाना तभी सार्थक होगा, जब उनका संरक्षण कर उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखा जाए।
समाजसेवियों की रही सहभागिता
पौधारोपण अभियान में डॉ. राज कपूर, रमेश पहलवान (ब्लॉक हेड, जल जीवन मिशन), सुलदीप शर्मा और गुड्डू मिस्त्री सहित अन्य लोगों ने भाग लिया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button