कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट

डीएम-एसपी ने कांवड़ मार्गों का किया निरीक्षण

  • टांडा क्षेत्र में सुरक्षा, साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

अंबेडकरनगर। श्रावण मास और कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी ईशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बुधवार को तहसील टांडा क्षेत्र के प्रमुख कांवड़ मार्गों और धार्मिक स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और जरूरी सुविधाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने टांडा-फैजाबाद मार्ग स्थित मखदूम नगर में निर्माणाधीन रेलवे ऊपरगामी सेतु, झारखंडी महादेव मंदिर, महादेवा घाट और टांडा चौक घंटाघर सहित कई प्रमुख स्थानों का जायजा लिया।

रेलवे सेतु मार्ग को सुरक्षित बनाने के निर्देश

मखदूम नगर स्थित निर्माणाधीन रेलवे ऊपरगामी सेतु का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने कांवड़ियों के आवागमन को देखते हुए मार्ग को सुरक्षित और सुगम बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि सेतु मार्ग पर पड़े कंकड़ और अन्य अवरोधों को हटाकर रास्ते को समतल कराया जाए, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो।

इसके बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक झारखंडी महादेव मंदिर पहुंचे। यहां श्रावण मास में आने वाले श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। अधिकारियों ने पेयजल, स्वच्छता, बैरिकेडिंग, यातायात नियंत्रण और अन्य सुविधाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।

कांवड़ मार्गों पर सफाई और विद्युत व्यवस्था पर जोर

अधिकारियों ने टांडा चौक घंटाघर से झारखंडी महादेव मंदिर तक कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क की साफ-सफाई, बिजली व्यवस्था और अन्य सुविधाओं की स्थिति देखी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button