- यातायात माह के 15वें दिन चलाया गया विशेष अभियान
- भारी वाहनों की जांच कर उतरवाए गए अवैध प्रेशर हॉर्न
- इंटरसेप्टर वाहनों से तेज रफ्तार गाड़ियों की निगरानी
- नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के काटे गए चालान
अम्बेडकरनगर। जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। रविवार को यातायात माह के 15वें दिन यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर भारी वाहनों की जांच की। इस दौरान वाहनों में लगे अवैध प्रेशर हॉर्न उतरवाए गए और नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों के चालान किए गए।
पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन में चलाए गए अभियान में तेज रफ्तार वाहनों पर भी निगरानी रखी गई। इसके लिए इंटरसेप्टर वाहनों को तैनात किया गया। इनकी मदद से तेज गति से चलने वाले वाहनों की निगरानी और चेकिंग की गई।
यातायात पुलिस ने अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की। पुलिस की इस कार्रवाई में अवैध प्रेशर हॉर्न और तेज रफ्तार वाहनों पर विशेष ध्यान दिया गया।









