डिजिटल पुलिसिंग में अम्बेडकरनगर ने फिर बनाया दबदबा

CCTNS के कई मानकों में लगातार बेहतर प्रदर्शन, जनवरी से अप्रैल और जून में प्रदेश में रहा नंबर-वन

अम्बेडकरनगर। अपराध नियंत्रण के साथ तकनीक के इस्तेमाल में भी अम्बेडकरनगर पुलिस ने प्रदेश में अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कराई है। CCTNS और डिजिटल पुलिसिंग के विभिन्न मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जनपद के CCTNS समन्वयक राजन मौर्य को पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
अयोध्या परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक सोमन वर्मा की ओर से भेजे गए प्रशस्ति पत्र में CCTNS के सफल संचालन, क्रियान्वयन और निगरानी के साथ डिजिटल पुलिसिंग से जुड़े कार्यों में बेहतर प्रदर्शन की सराहना की गई है।
पांच महीनों में प्रदेश में प्रथम
जनपद पुलिस ने वर्ष 2026 में जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल और जून में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। CCTNS Usage, CIJS Search, Field Unit और NAFIS Usage समेत विभिन्न मानकों पर किए गए कार्यों को इस उपलब्धि का आधार बनाया गया है।
पुलिस के मुताबिक, इन डिजिटल प्रणालियों के बेहतर इस्तेमाल से पुलिस अभिलेखों, सूचनाओं और तकनीकी संसाधनों के उपयोग को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिल रही है।
एसपी बोलीं- प्रदर्शन को लगातार बेहतर बनाएं
पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने कहा, “CCTNS और डिजिटल पुलिसिंग आज की पुलिस व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। अम्बेडकरनगर पुलिस ने जिन मानकों पर प्रदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, उसे बनाए रखने के साथ आगे और बेहतर करने की जरूरत है। राजन मौर्य ने अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन किया है। उन्हें बधाई देते हुए अन्य पुलिसकर्मियों से भी तकनीकी संसाधनों का अधिकतम और प्रभावी उपयोग करने की अपेक्षा है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button