रात में जेसीबी गरजी, सुबह खुली लापरवाही की कहानी

थाना प्रभारी समेत पांच पर गिरी गाज

  • बरियावन में घर-दुकान ढहाने की घटना से खुली लापरवाही की परत
  • थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी और लेखपाल निलंबित

अंबेडकरनगर। बरियावन में रात के अंधेरे में जेसीबी चली। घर और दुकानें ढह गईं लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। सुबह मामला सामने आया तो पुलिस महकमे में सवाल खड़े हो गए। इतनी बड़ी कार्रवाई हुई और संबंधित पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी नहीं हुई। पूछताछ हुई तो चारों ने घटना की जानकारी होने से इन्कार किया। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने इसे कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही माना। इसके बाद अकबरपुर प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। प्रशासन ने हल्का लेखपाल रोहित लाल को भी निलंबित किया है।

जेसीबी चलती रही, निगरानी की नजर नहीं पड़ी

घटना 20 सितंबर की रात की है। पुलिस के मुताबिक बरियावन निवासी रामसीरत समेत अन्य लोगों के घर अज्ञात लोगों ने जेसीबी से गिरा दिए। मामले में प्राथमिकी भी दर्ज की गई। घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल निगरानी को लेकर उठा। इलाके में जेसीबी से घर और दुकानें ढहाए जाने की जानकारी संबंधित पुलिसकर्मियों को क्यों नहीं हुई? इसी बिंदु पर प्रभारी निरीक्षक और अन्य पुलिसकर्मियों से पूछताछ की गई।

यह भी पढ‍़े :https://www.tamsasanket.com/category/%e0%a4%85%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%b0/#google_vignette

चारों से पूछा गया तो जवाब एक ही था

प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, हल्का उपनिरीक्षक अजय कुमार, बीट हेड कांस्टेबल संतोष कुमार पांडेय और कांस्टेबल उपेंद्र यादव से घटना के बारे में पूछताछ की गई। पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुसार, चारों ने घटना की जानकारी होने से इन्कार किया। अधिकारियों ने इसे प्रभावी पर्यवेक्षण के अभाव और ड्यूटी में लापरवाही माना। इसके बाद चारों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button