फरियादियों की बात सुनी, अफसरों से मांगा जवाब

  • समयबद्ध निस्तारण के अधिकारियों को दिए निर्देश
  • शिकायतों की जांच में गुणवत्ता और निष्पक्षता पर जोर
  • लंबित मामलों की नियमित समीक्षा के निर्देश
  • गंभीर मामलों में तत्काल कार्रवाई की हिदायत

अंबेडकरनगर। पुलिस कार्यालय में सोमवार को जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से शिकायतों में हुई कार्रवाई और प्रकरण की स्थिति की जानकारी ली।

एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का नियमानुसार परीक्षण किया जाए। मामलों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता बरतने और कार्रवाई की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को अपने स्तर से मामलों की निगरानी कर समय से निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

यह भी पढ़े :https://www.tamsasanket.com/senior-journalist-dayaram-singh-death/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button