सोने-चांदी के भाव में गिरावट, चांदी ₹1,920 सस्ती

18 अगस्त को चांदी का भाव घटकर ₹2.34 लाख प्रति किलो हुआ

  • 24 कैरेट सोना ₹5 गिरकर ₹1.54 लाख प्रति 10 ग्राम पर आया
  • इस साल अब तक सोना करीब ₹21 हजार और चांदी ₹4 हजार महंगी
  • 29 जनवरी को दोनों धातुओं ने बनाया था ऑलटाइम हाई

नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार यानी 18 अगस्त को गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, चांदी की कीमत 1,920 रुपये प्रति किलो घटकर 2.34 लाख रुपये पर आ गई है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 5 रुपये कम होकर 1.54 लाख रुपये पर पहुंच गया।

इस साल सोने में 21 हजार की तेजी

सोने-चांदी की कीमतों में इस साल लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने की कीमत 1.33 लाख रुपये से अधिक थी। अब इसका भाव बढ़कर करीब 1.54 लाख रुपये हो गया है। इस तरह साल की शुरुआत से सोना करीब 21 हजार रुपये महंगा हो चुका है।

चांदी भी 4 हजार महंगी

चांदी की कीमत में भी साल की शुरुआत से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 31 दिसंबर 2025 को एक किलो चांदी का भाव करीब 2.30 लाख रुपये था, जो अब 2.34 लाख रुपये पर पहुंच गया है। यानी चांदी में करीब 4 हजार रुपये प्रति किलो की तेजी आई है।

जनवरी में बना था रिकॉर्ड

इस साल सोने और चांदी दोनों ने जनवरी में अपना अब तक का उच्चतम स्तर दर्ज किया था। 29 जनवरी को 10 ग्राम सोने की कीमत 1.76 लाख रुपये तक पहुंच गई थी। इसी दिन चांदी का भाव भी 3.86 लाख रुपये प्रति किलो के ऑलटाइम हाई पर पहुंचा था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button