दिल्ली में पाक हाई कमीशन के बाहर अवैध ढांचे हटाए गए

चाणक्यपुरी में देर रात JCB से हुई कार्रवाई

  • हाई कमीशन की सीमा से बाहर बने थे ढांचे
  • बैरिकेड, फेंसिंग और कतार प्रबंधन के ढांचे हटाए
  • मुख्य गेट और इमारत को कोई नुकसान नहीं

नई दिल्ली। दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर बने कथित अवैध ढांचों को बुधवार देर रात बुलडोजर की मदद से हटा दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, ये निर्माण हाई कमीशन की निर्धारित सीमा से बाहर किए गए थे।

कार्रवाई के दौरान हाई कमीशन के बाहर लगाए गए बैरिकेड, फेंसिंग और वीजा सेक्शन के पास कतार प्रबंधन के लिए बनाए गए ढांचे भी हटाए गए।

JCB से हटाए ढांचे

संबंधित एजेंसियों ने JCB की मदद से कार्रवाई की। मौके पर टूटे गेट, रेलिंग, लोहे के फ्रेम, छत की चादरें, ईंट और कंक्रीट के टुकड़े दिखाई दिए। बाहरी हिस्से में लगी सफेद मेटल फेंसिंग और कुछ कॉरुगेटेड रूफिंग को भी हटा दिया गया।

मुख्य इमारत सुरक्षित रही

कार्रवाई पाकिस्तान हाई कमीशन की मुख्य इमारत तक नहीं की गई। मेन गेट, सफेद दीवारें और पाकिस्तानी निशान वाला प्रवेश द्वार सुरक्षित रहा।

परिसर के कुछ हिस्सों में कांटेदार तार भी लगे दिखाई दिए। कार्रवाई के बाद वीजा सेक्शन के सर्विस काउंटर स्पष्ट नजर आए, जहां वीजा और पासपोर्ट से संबंधित विंडो बनी हुई हैं।

इस्लामाबाद की कार्रवाई के दो दिन बाद एक्शन

यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब दो दिन पहले इस्लामाबाद में भारतीय हाई कमीशन के बाहर लगाए गए सुरक्षा बैरिकेड और पार्किंग पोल हटाए गए थे। इसके बाद दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर की गई कार्रवाई को दोनों घटनाओं के संदर्भ में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button