सोना-चांदी फिर महंगे, अगस्त में सोने के दाम ₹15 हजार चढ़े

24 कैरेट सोना ₹3,519 बढ़कर ₹1.57 लाख प्रति 10 ग्राम

  • चांदी ₹9,260 महंगी होकर ₹2.38 लाख प्रति किलो
  • अगस्त में अब तक सोना ₹15 हजार और चांदी ₹20 हजार चढ़ी
  • एक्सपर्ट्स को साल के अंत तक सोना ₹1.70 लाख पहुंचने की उम्मीद

नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में 20 अगस्त को एक बार फिर तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव ₹3,519 बढ़कर ₹1.57 लाख प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं, चांदी की कीमत ₹9,260 बढ़कर ₹2.38 लाख प्रति किलो पहुंच गई।

अगस्त में तेजी और बढ़ी

अगस्त के शुरुआती 20 दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल आया है। इस दौरान सोना करीब ₹15 हजार, जबकि चांदी करीब ₹20 हजार प्रति किलो महंगी हो चुकी है।

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर तेजी का रुख आगे भी बना रहा तो इस साल के अंत तक सोने की कीमत ₹1.70 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है।

2026 में सोना ₹24 हजार महंगा

इस साल सोने की कीमत में अब तक करीब ₹24 हजार प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हो चुकी है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोना ₹1.33 लाख था, जो 20 अगस्त 2026 को बढ़कर ₹1.57 लाख पहुंच गया।

वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 के ₹2.30 लाख प्रति किलो से बढ़कर अब ₹2.38 लाख हो गई है।

जनवरी में बना था ऑलटाइम हाई

इस साल सोने और चांदी ने जनवरी में रिकॉर्ड स्तर भी छुआ था। 29 जनवरी 2026 को सोना ₹1.76 लाख प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹3.86 लाख प्रति किलो के ऑलटाइम हाई पर पहुंची थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button