इंडिगो की ऑनलाइन सर्विस में दिक्कत

टिकट बुकिंग से वेब चेक-इन तक प्रभावित

  • नई टिकट बुकिंग में आ रही परेशानी
  • वेब चेक-इन और बोर्डिंग पास डाउनलोड करने में दिक्कत
  • एयरपोर्ट काउंटरों पर बढ़ी भीड़

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की ऑनलाइन सेवाओं में गुरुवार को तकनीकी परेशानी सामने आई। एयरलाइन की वेबसाइट पर कुछ यात्रियों को फ्लाइट सर्च करने के दौरान शेड्यूल और किराया दिखाई नहीं दे रहा है। इसके चलते नई टिकट बुकिंग भी प्रभावित हुई है।

वेब चेक-इन में भी परेशानी

जिन यात्रियों की गुरुवार या शुक्रवार को फ्लाइट है, उनमें से कुछ को वेब चेक-इन करने और बोर्डिंग पास डाउनलोड करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

एयरलाइन ने बताया कि सिस्टम में रुक-रुककर तकनीकी समस्या आ रही है। इसके कारण कुछ ग्राहकों को ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करने में परेशानी हो सकती है।

एयरपोर्ट काउंटरों पर बढ़ी भीड़

ऑनलाइन सेवाओं में परेशानी के कारण एयरपोर्ट पर यात्रियों को मैनुअल चेकिंग और बुकिंग के लिए काउंटरों पर जाना पड़ रहा है। इससे कुछ एयरपोर्ट पर भीड़ बढ़ने की स्थिति बनी है।

एयरलाइन के मुताबिक, तकनीकी समस्या को जल्द से जल्द दूर करने के लिए उसकी टीमें काम कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button