- चांदी 1,945 रुपए घटकर 2.43 लाख रुपए पर
- 2026 में सोना अब तक 29 हजार रुपए चढ़ा
- जनवरी में सोना और चांदी बना चुके हैं रिकॉर्ड हाई
सोने की कीमतों में 25 अगस्त को बढ़त देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 190 रुपए बढ़कर 1.62 लाख रुपए हो गया है। वहीं, चांदी की कीमत में गिरावट आई है।
चांदी 1,945 रुपए सस्ती
एक किलो चांदी का भाव 1,945 रुपए घटकर 2.43 लाख रुपए प्रति किलो रह गया। इस साल सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
2026 में सोना 29 हजार रुपए महंगा
31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने की कीमत 1.33 लाख रुपए थी। अब यह बढ़कर 1.62 लाख रुपए हो गई है। यानी इस साल अब तक सोना करीब 29 हजार रुपए महंगा हो चुका है।
जनवरी में बना था ऑलटाइम हाई
चांदी की कीमत भी 31 दिसंबर 2025 के 2.30 लाख रुपए प्रति किलो से बढ़कर 2.43 लाख रुपए हो गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए प्रति किलो का ऑलटाइम हाई बनाया था।









