नेहा हत्याकांड: आरोपी पति और गर्लफ्रेंड की 206 पन्नों की चैट सामने आई

‘बेबी-शोना’ से लेकर शादी और साथ रहने तक की बातें; पति ने चैट सार्वजनिक कर कार्रवाई की मांग की

 लेक्चरर नेहा हत्याकांड की जांच में पुलिस को आरोपी उमंग बस्सी और उसकी कथित गर्लफ्रेंड सतपाल कौर के बीच 206 पन्नों की वॉट्सऐप चैट मिली है। चैट में दोनों के बीच अफेयर, गुप्त मुलाकातों, शादी करने और एक साथ रहने की बातचीत होने की बात सामने आई है।

चैट के कुछ हिस्सों में सतपाल कौर के पति से अलग होने और उसे रास्ते से हटाने से जुड़ी बातचीत का भी जिक्र बताया जा रहा है। हालांकि, इन बातचीत के आधार पर सामने आए आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

‘बेबी-शोना’ कहकर करते थे बात

चैट के मुताबिक, उमंग बस्सी और सतपाल कौर एक-दूसरे को ‘बेबी’ और ‘शोना’ जैसे नामों से बुलाते थे। दोनों के जल्द एक होने, साथ रहने और एक-दूसरे के बिना नहीं रहने जैसी बातें भी चैट में होने का दावा किया गया है।

बताया गया है कि बातचीत में घर पर रहने के लिए सतपाल की मां को मनाने और एक-दूसरे को हग करने जैसी निजी बातें भी शामिल थीं।

मोबाइल में अलग-अलग नाम से सेव था नंबर

चैट से जुड़े विवरण के अनुसार, सतपाल कौर ने उमंग का मोबाइल नंबर अपने फोन में ‘तानवी’ और ‘AA’ नाम से सेव कर रखा था। वहीं उमंग ने सतपाल का नंबर ‘सतलाप’ नाम से सेव किया था।

पुलिस इस चैट और अन्य साक्ष्यों की मदद से मामले की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास कर रही है।

सतपाल पुलिस हिरासत में

सतपाल कौर फिलहाल पुलिस हिरासत में है। उसके पति विशाल शर्मा ने 206 पन्नों की चैट सार्वजनिक करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सजा की मांग की है।

पुलिस मामले में चैट समेत अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button