रक्षाबंधन पर फ्री बस यात्रा के लिए लखनऊ में उमड़ी भीड़

पूर्वांचल जाने वाली बसें फुल, एक घंटे इंतजार के बाद भी सीट नहीं; 978 बसों के फेरे बढ़ेंगे

लखनऊ। रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने के लिए लखनऊ में मुफ्त बस यात्रा का लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं बस अड्डों पर पहुंच रही हैं। पूर्वांचल की ओर जाने वाली बसें आते ही भर जा रही हैं। कई महिला यात्रियों ने बताया कि वे करीब एक घंटे से बस का इंतजार कर रही हैं, लेकिन सीट नहीं मिल पा रही है।

27 से 29 अगस्त तक मुफ्त यात्रा

महिलाओं को 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही है। रक्षाबंधन के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए परिवहन निगम ने अतिरिक्त बसों की व्यवस्था शुरू कर दी है।

पूर्वांचल के रूट पर ज्यादा बसें

लखनऊ क्षेत्र में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 978 बसों के फेरे बढ़ाए जा रहे हैं। गोरखपुर, आजमगढ़, गोंडा और बहराइच जाने वाले रूट पर विशेष फोकस किया गया है। भीड़ के अनुसार इन मार्गों पर बसों के फेरे और बढ़ाए जाएंगे।

इसके अलावा दिल्ली और कानपुर रूट पर भी अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। परिवहन निगम का प्रयास है कि रक्षाबंधन पर यात्रियों को बस के लिए ज्यादा देर तक इंतजार न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button