अंबेडकरनगर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की ओर से बुधवार को अकबरपुर के नसिरपुर स्थित जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस दौरान संत शिरोमणि नरहरी महाराज की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में प्रदेश, जिला, विधानसभा और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुभासपा महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष राधिका पटेल रहीं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मी राजभर और तारावती गौतम विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष जगलाल राजभर के नेतृत्व में किया गया।
नरहरी महाराज के विचारों को याद किया
कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने संत शिरोमणि नरहरी महाराज के जीवन और विचारों पर चर्चा की। उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई।
संगठन के मुद्दों पर हुई चर्चा
बैठक के दौरान पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप राजभर, रामानंद राजभर, रेखा राजभर, युवा मंच जिला अध्यक्ष मुन्नार राजभर, जिला मीडिया प्रभारी युवा मंच अनुराग राजभर, जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र राजभर, अकबरपुर विधानसभा अध्यक्ष लालजी राजभर, विधानसभा प्रमुख महासचिव नीरज राजभर और विधानसभा मीडिया प्रभारी जितेंद्र राजभर मौजूद रहे।
इसके अलावा कटेहरी विधानसभा अध्यक्ष उमेश राजभर, जलालपुर विधानसभा अध्यक्ष बंशीलाल, अकबरपुर युवा मंच विधानसभा अध्यक्ष अरविंद राजभर, दिव्यांशु राजभर, युवा मंच विधानसभा महासचिव अरविंद राजभर, अशोक राजभर और जिला संगठन मंत्री कमलेश राजभर समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









