आधी रात जेसीबी का कहर, देखते ही देखते ढह गए मकान-दुकान

बरियावन-किछौछा मार्ग पर तीन जेसीबी से रात 11 बजे शुरू हुई तोड़फोड़, पीड़ित बोले- असलहा दिखाकर धमकाया; सुबह पहुंचे एसडीएम-सीओ

अंबेडकरनगर। बरियावन-किछौछा मार्ग पर बंसराज बालिका इंटर कॉलेज के पास रविवार रात अचानक तीन जेसीबी पहुंचीं। रात करीब 11 बजे सड़क किनारे बने मकान और दुकानों को गिराना शुरू कर दिया गया। कुछ ही देर में कई निर्माण ढहा दिए गए। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में अफरातफरी मच गई। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि करीब 50-60 लोग मौके पर पहुंचे थे। दोनों ओर से रास्ता घेर लिया गया था। विरोध करने पर असलहा दिखाकर धमकाया गया।

पीड़ितों के मुताबिक, उन्हें कार्रवाई की पहले से कोई जानकारी नहीं थी। जेसीबी से तोड़फोड़ शुरू होते ही परिवारों में हड़कंप मच गया। कई लोग घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान की ओर चले गए। पीड़ितों का कहना है कि सड़क किनारे बने उनके मकान और दुकान करीब 30-35 वर्षों से थे।

जेसीबी चली तो कोई सामान समेटने तक का मौका नहीं मिला

पीड़ितों का आरोप है कि रात में अचानक कार्रवाई शुरू होने से उन्हें सामान हटाने का मौका तक नहीं मिला। अनिल कुमार ने आरोप लगाया कि उनकी दुकान में रखा सिलेंडर, कड़ाही और अन्य सामान भी लोग उठा ले गए।

सोनू सोनी ने बताया कि तोड़फोड़ के दौरान उनका मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ितों के मुताबिक, कार्रवाई की फोटो और वीडियो बनाने का प्रयास करने वालों को भी रोका गया। मकान गिराने की चेतावनी देने का आरोप भी लगाया गया है।

यह भी पढ़े :https://www.tamsasanket.com/ambedkarnagar-shramik-camp/
‘तीन जेसीबी आईं और शुरू हो गई तोड़फोड़’

स्थानीय लोगों के मुताबिक, रात में तीन जेसीबी के साथ बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने के बाद आसपास के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही निर्माण गिराने का काम शुरू हो गया। कार्रवाई के दौरान कई परिवारों में दहशत का माहौल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button