ट्रैफिक पुलिसकर्मी की तत्परता से चार साल के घायल बालक को मिला समय पर इलाज

रोडवेज अकबरपुर के पास क्रेटा की टक्कर से घायल हुआ था बालक, मुख्य आरक्षी ने ई-रिक्शा से पहुंचाया ट्रामा सेंटर

अंबेडकरनगर। अकबरपुर रोडवेज के पास सड़क हादसे में घायल चार वर्षीय बालक को ट्रैफिक पुलिस के मुख्य आरक्षी की तत्परता से समय पर उपचार मिल सका। ड्यूटी पर तैनात मुख्य आरक्षी ब्रिजेश पासवान ने हादसे के बाद बिना देर किए बालक को ई-रिक्शा से ट्रामा सेंटर पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी।

मंगलवार को मोहल्ला मुरादाबाद निवासी चार वर्षीय शिवांश पुत्र शेर बहादुर गुप्ता अपनी मां के साथ रोडवेज अकबरपुर के पास जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही क्रेटा कार ने बालक को टक्कर मार दी। हादसे में उसके पैर में चोट आई।

हादसा होते ही मदद के लिए पहुंचे मुख्य आरक्षी
रोडवेज पर ड्यूटी कर रहे मुख्य आरक्षी ब्रिजेश पासवान ने घायल बालक को देखा तो तत्काल उसे ई-रिक्शा से ट्रामा सेंटर, अकबरपुर पहुंचाया। बालक को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button