मेडिकल कॉलेज में अब एक छत के नीचे होंगी कई गंभीर बीमारियों की जांच

केंद्रीय प्रयोगशाला को अत्याधुनिक मशीनों से किया गया लैस, कैंसर-हृदय से लेकर थायरॉयड और गुर्दे की विशिष्ट जांचें जल्द शुरू

अंबेडकरनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज की केंद्रीय प्रयोगशाला अब कई गंभीर बीमारियों की पहचान में अहम भूमिका निभाएगी। प्रयोगशाला को अत्याधुनिक मशीनों और नई तकनीकी सुविधाओं से लैस किया गया है। मंगलवार को प्राचार्य प्रो. डॉ. मुकेश यादव ने इसका उद्घाटन किया। नई व्यवस्था में कई ऐसी विशिष्ट जांचें शुरू की जाएंगी, जिनके लिए मरीजों को अब दूसरे जांच केंद्रों का सहारा कम लेना पड़ेगा।

केंद्रीय प्रयोगशाला में Reticulocyte Count, hs-CRP, Procalcitonin (PCT), D-Dimer, Anti-TPO, Free PSA और Free T3 जैसी जांचें उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ Alpha-Fetoprotein (AFP), CEA, CA-125 और CA 19-9 जैसे कैंसर संबंधी ट्यूमर मार्कर की जांच भी होगी। हृदय से जुड़ी जांच के लिए NT-proBNP की सुविधा मिलेगी।

गुर्दे और थैलेसीमिया की भी मिलेगी जांच सुविधा

प्रयोगशाला में 24 घंटे के मूत्र में प्रोटीन, Urinary Microalbumin, Microprotein और UACR जैसी जांचें भी शुरू की जाएंगी। इसके अलावा Thalassemia Profile की सुविधा भी मिलेगी। इन जांचों से हृदय रोग, संक्रमण, सूजन, थायरॉयड, प्रोस्टेट, कैंसर, गुर्दे की बीमारी और थैलेसीमिया के निदान में चिकित्सकों को मदद मिलेगी।

केंद्रीय प्रयोगशाला के नोडल अधिकारी प्रो. डॉ. मनोज कुमार गुप्ता और को-नोडल अधिकारी डॉ. आमोद कुमार ने बताया कि नई जांचें चरणबद्ध तरीके से मरीजों के लिए शुरू की जाएंगी। इसका उद्देश्य मेडिकल कॉलेज में ही अधिक से अधिक विशिष्ट और विश्वसनीय जांच सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button