सोने-चांदी के दाम में फिर तेजी, सोना ₹2,549 और चांदी ₹4,420 महंगी

सोना 1.54 लाख और चांदी 2.33 लाख रुपए प्रति किलो पहुंची

नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमतों में तीन दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को फिर तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹2,549 बढ़कर ₹1.54 लाख रुपए हो गई। वहीं, एक किलो चांदी का भाव ₹4,420 बढ़कर ₹2.33 लाख रुपए पर पहुंच गया।

इस हफ्ते सोने के दाम में लगातार तीन दिन गिरावट दर्ज की गई थी। अब दोबारा तेजी आने से निवेशकों और सराफा बाजार की नजर कीमतों में आगे होने वाले उतार-चढ़ाव पर है।

एक महीने में सोना ₹11 हजार महंगा

बीते एक महीने में सोने की कीमत करीब ₹11 हजार बढ़ चुकी है। वहीं, इसी अवधि में चांदी के दाम में करीब ₹16 हजार की तेजी आई है। बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच कीमती धातुओं की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं।

इस साल सोना ₹21 हजार महंगा

31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1.33 लाख रुपए थी। अब यह बढ़कर ₹1.54 लाख रुपए हो गई है। इस तरह 2026 में अब तक सोना करीब ₹21 हजार महंगा हो चुका है।

वहीं, 31 दिसंबर 2025 को चांदी का भाव ₹2.30 लाख रुपए प्रति किलो था, जो अब बढ़कर ₹2.33 लाख रुपए हो गया है।

जनवरी में दोनों ने बनाया था ऑलटाइम हाई

इस साल सोने-चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 29 जनवरी को सोने की कीमत ₹1.76 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई थी। इसी दिन चांदी ने भी ₹3.86 लाख रुपए प्रति किलो का रिकॉर्ड स्तर बनाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button