नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी का भाव 8,720 रुपए गिरकर 1.69 लाख रुपए पर आ गया है। करीब 11 महीने बाद चांदी की कीमत 1.70 लाख रुपए के स्तर से नीचे पहुंची है।
इससे पहले 1 दिसंबर 2025 को चांदी 1.64 लाख रुपए प्रति किलो पर थी। इसके अगले दिन यानी 2 दिसंबर को इसका भाव बढ़कर 1.73 लाख रुपए हो गया था।
सोने के दाम भी गिरे
चांदी के साथ सोने की कीमत में भी गिरावट आई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,429 रुपए कम होकर 1.34 लाख रुपए पर आ गया है।
पिछले कारोबारी दिन से कितनी गिरावट
पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 13 नवंबर को सोना 1.36 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 1.78 लाख रुपए प्रति किलो पर थी। मौजूदा भाव के मुकाबले दोनों कीमती धातुओं के दाम में गिरावट दर्ज की गई है।









